Author: Newztree

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा ने अपना दबदबा कायम रखा। हरियाणा खेलो इंडिया में बॉक्सिंग की प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीत कर बॉक्सिंग में ओवरऑल चैंपियन बन गया। हरियाणा की ओर से लड़कियों ने छह और लड़के ने चार स्वर्ण अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का चैंपियन बनाने की रेस में हरियाणा का स्थान और भी मजबूत हो गया है। हरियाणा 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक के साथ कुल 137 पदकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है। आज 13 जून को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का समापन…

Read More

गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल सेक्टर-16 में सोमवार को बिजली के बार-बार कट लगने की वजह से ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों का तांता लगा रहा। समय पर रजिस्ट्रेशन न होने और ओपीडी कार्ड ना बनने की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पड़े थे बंद बता दें कि सुबह 7 बजे से ही मरीज जीएमएसएच अस्पताल की ओपीडी में दिखाने के लिए लाइन लगाकर जद्दोजहद शुरू कर देते हैं। गौर हो कि, जीएमएसएच-16 के ओपीडी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर मरीजों का ओपीडी कार्ड और रजिस्ट्रेशन किया जाता है। यहां कई काउंटर बंद…

Read More

चंडीगढ़ मे साइबर क्राइम लगातार तेजी से बढ़ रहा है। चंडीगढ़ पुलिस कई माध्यमों से लोगों को साइबर ठगों से बचने के लिए जागरूक भी कर रही है। चंडीगढ़ पुलिस के ‘गायक’ सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह भी अपने गीत ‘डायल करो 1930’ गाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वह इससे पहले कोरोना काल में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने समेत ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाले गीत गाकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। एसआई भूपिंदर के रूप में चंडीगढ़ पुलिस का नया अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Read More

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रीच देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब थी। ऐसे ही एक कोरियन फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह मूसेवाला का गाना गा रहे हैं। पंजाबी में गीत होने के बावजूद वह सही शब्दों में और मूसेवाला के अंदाज में ही इसे गा रहे हैं। इस गीत के जरिए कोरियन फैन ने मूसेवाला को हैप्पी बर्थ डे लीजेंड लिखा। इसे मूसेवाला को श्रद्धांजलि के तौर पर देखा जा रहा है।

Read More

पिछले 25 वर्षों में चीन ने भारी आर्थिक प्रगति की है, जिसके फलस्वरूप वो अमेरिका की बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस प्रगति की वजह से चीन में निर्माण क्षेत्र में भारी निवेश हुआ और वहां पर बहुत बड़ी मात्रा में घर, मॉल और दफ्तरों का निर्माण हुआ। इसके लिए बड़ी संख्या में निर्माण से सम्बंधित लोहा, सीमेंट आदि कंपनियों को शुरू किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में सिविल इंजीनियर और निर्माण मजदूर कार्यरत किये गए। लेकिन मांग से अधिक उपलब्धता के कारण रियल एस्टेट का यह बुलबुला फूट गया। तो एक बार ऐसा लगा कि…

Read More

राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से पंजाब मंडी बोर्ड ने गेहूं की कटाई के सीजन के बाद किसानों और संबंधित जिला प्रशासन के सहयोग से राज्य भर में ग्रामीण लिंक सड़कों के किनारों पर बर्मों (कच्चे किनारे) के निर्माण के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के अंतर्गत अब तक करीब 2500 किलोमीटर लिंक सड़कों को कवर किया जा चुका है। सड़क की बर्में ना होने के कारण कई हादसे होने के अलावा नई बनी सडक़ों को भी नुकसान पहुंचा है। कई लिंक सड़कों के साथ बर्में ना होने के कारण राहगीरों को परेशानी का…

Read More

नई आबकारी नीति के तहत प्रशासन ने शहर के क्लब को देर रात तीन बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है। इसकी वजह से सेक्टर-7 के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि देर रात कर क्लबों में तेज आवाज में गाने बजते हैं, जिसकी वजह से आसपास के घरों में लोग सो नहीं पाते। प्रशासन अब इन क्लबों के बाहर रीयल टाइम नॉइस मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है ताकि अगर किसी समय मंजूर लेवल से ज्यादा आवाज हो तो क्लब पर कार्रवाई की जा सके। बीते दिनों…

Read More

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस सप्ताह के अंत में सख्त मुद्रा नीति की घोषणा और बढ़ती मुद्रास्फीति के आंकड़ों आशंकाओं के बीच सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी 2 फीसदी की गिरावट के साथ खुले। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 2.52 फीसदी या 408.10 अंक गिरकर 15,793.70 पर था, जो लगभग चार हफ्तों में सबसे निचले स्तर को छू गया है। बीएसई सेंसेक्स 2.61 फीसदी या 1,417.99 अंक गिरकर 52,885.45 पर था। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अबतक के निचले स्तर 78.28 पर पहुँच गया है। अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 40 से अधिक वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से…

Read More

जीरकपुर में कल दोपहर करीब डेढ़ बजे दिन दिहाड़े छत लाइट प्वाइंट से एरोसिटी को जाने वाली सड़क पर एक 15 वर्षीय किशोरी से एक लुटेरे ने पिस्तौल दिखाकर एक्टिवा छीन ली। पीड़िता ने बताया कि वह एरोसिटी के आई ब्लॉक में रहती है। वह दोपहर करीब डेढ़ बजे एक्टिवा पर करियाने की दुकान से सामान लेकर लौट रही थी तो एक व्यक्ति ने उसे रुकने का इशारा किया। उस व्यक्ति को मदद कि ज़रूरत होगी यह सोचकर जब वह व्यक्ति के पास रुकी तो उसने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसने अपना मोबाइल जेब में डाला और पीछे…

Read More

चंडीगढ़। शहर में शनिवार को 37 मरीज मिले। इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 2.67 प्रतिशत पर आ गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 35 थी। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात दिनों में संक्रमित मरीजों की औसतन संख्या 25 रही है। शनिवार को 7 दिन की अवधि पूरी होने पर 15 मरीजों को छुट्टी दी गई। उसके बाद भी सक्रिय मरीजों की संख्या 174 है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1384 लोगों की जांच की, जिनमें से 23 पुरुष व 14 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है।…

Read More